शर्मनाक! मेला देखने गयी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 08:09 PM (IST)
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मेला देखने गई 15 वर्षीय एक लड़की से उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक और उसके दो अज्ञात साथियों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में बताया गया कि उसकी 15 वर्षीया बेटी शुक्रवार शाम लगभग सात बजे अपनी सहेलियों के साथ ऊंचा गांव में मेला देखने गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात लगभग नौ बजे गांव की अन्य लड़कियां तो वापस लौट आयी लेकिन उनकी बेटी घर नहीं पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने उसकी सहेलियों से पूछताछ की।
शिकायत में बताया गया कि जब उसने अपनी बेटी के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने रोते हुए बताया कि गांव में रहने वाला सूरज उसे बहला-फुसलाकर बछेपुरा बम्बा (नहर) के पास ले गया, जहां उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि कुछ दिन पहले भी सूरज ने उससे दुष्कर्म किया था। कोतवाली प्रभारी निरिक्षक संजय राघव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी जिम ट्रेनर गिरफ्तार, प्रोटीन में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप का आरोप

