शर्मनाक: कलयुगी पिता ने अपने 13 साल की सगी बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 05:38 PM (IST)

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने ही अपनी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बना डाला। अपनी छोटी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए भाई ने तहरीर थाने में जाकर इसकी शिक़ायत की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि एक व्यक्ति कल चरवा थानां में तहरीर दिया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का 161 ,164 का बयान और मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

चरवा थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने सोमवार को अपने भाई के साथ थाना पहुची। पुलिस ने जब तहरीर पढ़ी तो पुलिस के होश उड़ गए। किशोरी ने अपने ही सगे पिता पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है पिता ने अपने बेटी के साथ लगभग एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। बताया जा रहा है कि पिता पहले अपनी बड़ी बेटी को हवस का शिकार बनाया करता था।   जब बड़ी बेटी ने इसका विरोध किया तो उसको छोड़ कर छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। उसको कई बार घर के लोगो ने गंदा काम करते पकड़ा था, लेकिन लोकलाज के डर से इसकी शिक़ायत पुलिस से नही किया। बल्कि पीड़िता को ही ननिहाल भेज दिया। कलयुगी पिता के अंदर शैतान रूपी जनवर जग चुका था, लिहाज़ उसने मासूम के साथ भी लगतार रेप करने लगा। जब भाई से देखा नहीं गया तो भाई ने पिता के खिलाफ थाना में तहरीर दिया। बड़े भाई ने छोटी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए चरवा थाने पहुच गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर कलयुगी पिता के ख़िलाफ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। चरवा पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर मेडीकल के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया है। 

आरोपी के पिता और पीड़िता के दादा जलनिगम में नौकरी करते थे, लिहाज़ पैसो की कमी नही थी। यही कारण है कि आरोपी शुरू से ही ग़लत संगत में पड़ता चला गया। जुआ, शराब और शबाब का वो आदि हो गया। शादी होने के बाद पैसे मिलने बंद हो गए। लिहाज़ शराब का तो जुगड तो किसी तरह हो जाता था, लेकिन उसकी हवस पूरी नही होती थी। यही कारण है कि उसकी बुरी नज़र अब अपनी ही बेटियों पर पड़ गयी। आरोप है कि उसने जबरन अपनी बेटी से दुष्कर्म किया। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद लोग कलयुगी पिता को कोस रहे है।

व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसके पिता के द्वारा उसके छोटी बहन के साथ मे जो कि नाबालिक है उसके साथ दुष्कर्म किया है इसी को लेकर चरवा थाना में तहरीर दिया गया है जिसमे पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा पंजीकृत किया है और जो आरोपी है उसको गिरफ्तार किया गया है इसमें आगे पीड़िता का 161,164 का बयान और मेडिकल की कार्यवाही कराई जा रही है इसमें अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static