यूपी में सुरक्षित नहीं महिलाएं, पुलिस की मौजूदगी में महिला पर्यटक से लूटी साेने की चेन

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 08:01 PM (IST)

शामली(सरफराज)-शामली में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। जिसका खामियाजा आम जनता काे भुगतना पड़ रहा है। एेसा ही एक मामला मेरठ-करनाल हाईवे पर देखने काे मिला। जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला पर्यटक के गले से चेन लूट ली आैर माैके से फरार हाे गए। सबसे खास बात ये कि माैके पर पुलिस भी माैजूद रही। 
PunjabKesari
दरअसल घटना जनपद शामली के थाना अादर्श मण्डी क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे के एम. एसं. फार्म के पास की है। जहां पर बाइक सवार दो बदमाश महिला पर्यटक से उसकी गले की चेन लूटकर फरार हो गए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जब वारदात हुई, उस समय पुलिस की गाड़ी वारदात स्थल के ठीक सामने खड़ी हुई थी। उसी समय काेलकाता की रहने वाली महिला से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
PunjabKesari
पीड़ित महिला कुरुक्षेत्र से शुक्रताल तीर्थ के लिए जा रही थी तभी एम.एस.फार्म के सामने उनकी बस पंक्चर हो गयी। उसी को बनवाने के लिए बस यहां पर रुकी थी।बस में मौजूद सभी पर्यटक नीचे उतरकर फार्म के सामने बैठे हुए थे। बस का पंक्चर बनवाने के बाद सब लोग बस में चढ़ गए थे। बस दो महिलाएं चढ़ने वाली थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने सभी थानों को सूचना दे दी है और बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग की जा रही है।

धक्का देने के बाद हमारी चेन छीनकर फरार हाे गएः पीड़िता
पीड़ित महिला सरोज देवी ने बताया," कि वह काेलकाता की रहने वाली है और वह कुरुक्षेत्र से शुक्रताल तीर्थ के लिए जा रहे थे। यहाँ पर बस पंक्चर हो गई थी, उसी को बनवाने के लिए हम यहाँ पर उतरे थे और हम लोग डेढ़ घंटे से यहाँ पर बैठे थे। बस ठीक हो जाने पर सब लोग बस में चढ़ गए थे। हम दो तीन महिलाएं नीचे रह गयी थी और पीछे से एक लड़का आया हमें धक्का दिया और हमारी चेन छीनकर फरार हो गया। दूसरी तरफ सड़क पर स्कूटर पर एक लड़का खड़ा था जिस पर की वे बैठकर भाग गए।

शीघ्र हाेगी आराेपियाें की गिरफ्तारीः SP
वहीं इस पूरे मामले पर एएसपी शामली श्लोक कुमार का कहना है कि बाइक सवार लड़काें ने महिला की चेन छीन कर फरार हुए हैं। हमने फार्म हाउस की सी.टी.वी.फुटेज चैक करवाई है। जिसमें की आरोपी आ रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static