अज्ञात हमलावरों ने अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 12:04 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के भाऊपुर गांव में उस समय हड़कंप मच जब एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव उस्मान नगला का बताया जा रहा है। जहां पर देर रात  सेंट्रल जेल चौराहा से बाइक से 50 वर्षीय विनोद पुत्र गेंदन लाल घर आर रहे थे इसी दौरान उनकी अज्ञात हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी।  मृतक विनोद राज मिस्त्री का काम करता था। वहीं परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी।

PunjabKesari

जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि 50 वर्षीय विनोद पुत्र गेंदनलाल अस्पताल उसके परिजन लेकर आए थे।  गोली लगने से विनोद के शरीर से खून निकल चुका था। लोहिया अस्पताल जब तक परिजन उसे लेकर पहुंचे जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static