4 बार अवॉर्ड विजेता और फेमस सिंगर ने अचानक दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद हारी जिंदगी की जंग, परिवार और फैंस सदमे में....

punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 12:12 PM (IST)

UP Desk : संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फेमस अमेरिकी सिंगर आर एंड बी (R&B) और सोल गायक डी'एंजेलो (D'Angelo) का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और आखिरकार इस बीमारी के आगे वह जिंदगी की जंग हार गए। इतनी कम उम्र में उनका जाना संगीत जगत और उनके परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही प्रशंसक सदमे में आ गए। फैंस अपने प्रिय कलाकार को याद कर भावुक हो रहे हैं।

परिवार ने दी भावुक विदाई
सिंगर डी'एंजेलो (असली नाम: माइकल यूजीन आर्चर) के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक भावुक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का एक चमकता सितारा चला गया है। जिससे हर तरफ अंधेरा छा गया है। बता दें कि डी'एंजेलो का जन्म 11 फरवरी 1974 को रिचमंड वर्जीनिया में हुआ था। बचपन से ही उनमें संगीत के लिए गहरा जुनून था। महज तीन साल की उम्र में उन्होंने पियानो बजाना शुरू कर दिया था। 

कभी पूरी नहीं होगी डी'एंजेलो की कमी
1990 के दशक की शुरुआत में उन्होंने ईएमआई रिकॉर्ड्स के साथ एक बड़ी डील साइन की थी। जिसने उनके सफल करियर की नींव रखी। डी'एंजेलो का 1995 का डेब्यू एल्बम, 'ब्राउन शुगर', एक बड़ी हिट साबित हुआ। संगीत की दुनिया में डी'एंजेलो की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static