बर्फबारी का असर अब यूपी में! 16 से 20 अक्टूबर के बाद कांपेगी रातें – जानें कैसा रहेगा आपका शहर, IMD का लेटेस्ट अपडेट

punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 06:44 AM (IST)

UP Weather News: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों  खासकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखने लगा है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। सुबह और रात के वक्त अब ठंडक महसूस होने लगी है और लोगों ने एसी-कूलर का इस्तेमाल बंद कर दिया है।

दिवाली के बाद और बढ़ेगी ठंड
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिवाली (20 अक्टूबर) के बाद से उत्तर प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट जारी रहेगी और सर्द हवाएं अपना असर दिखाना शुरू करेंगी।

16 अक्टूबर का मौसम – पूरे प्रदेश में शुष्क रहेगा
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या तेज हवाओं की कोई संभावना नहीं है। सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं यानी किसी भी मौसम संबंधी अलर्ट की जरूरत नहीं है।

तापमान कितना रहेगा?
लखनऊ
न्यूनतम तापमान: 20°C
अधिकतम तापमान: 32°C

नोएडा
न्यूनतम तापमान: 19°C
अधिकतम तापमान: 32°C
इन तापमानों से साफ है कि दिन में अभी हल्की गर्मी बनी हुई है, लेकिन सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है।

इन जिलों में मौसम सामान्य
16 अक्टूबर को जिन जिलों में मौसम साफ और सामान्य रहने की संभावना है, उनमें शामिल हैं कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आगरा, वाराणसी, अलीगढ़, झांसी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, महराजगंज, बरेली, रामपुर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, शामली आदि।

ठंडी हवाएं शुरू, तापमान में धीरे-धीरे गिरावट
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। यही हवाएं धीरे-धीरे तापमान को नीचे ले जाएंगी। आने वाले दिनों में इसका असर ज्यादा दिखेगा और ठंड बढ़ेगी।

कानपुर सबसे ठंडा
प्रदेश के प्रमुख शहरों में सबसे कम तापमान कानपुर में दर्ज किया गया है – 16.0°C। बीते 2–3 दिनों से यहां न्यूनतम तापमान लगातार इसी के आसपास बना हुआ है। जबकि लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, नोएडा, आगरा और झांसी में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static