लोकसभा चुनाव में SP-BSP यूपी में 74 सीटें जीतेगीः राम गोपाल यादव

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 12:42 PM (IST)

फिरोजाबादः समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव शनिवार को फिरोजाबाद में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने बेटे के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा यूपी में 74 सीटें लेकर आएगी। उन्होंने फिरोजाबाद में कराए गए विकास कार्यों का बखान किया।

उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। यह सरकार सपने खूब दिखाती है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं करती है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा जनता का भला किया है और इस बार भी समाजवादी पार्टी का गठबंधन 2019 के चुनाव में बहुत बड़ा खेल करने जा रहा है। भाजपा सरकार को गठबंधन दिखा देगा कि, समाजवादी और बसपा का गठबंधन 80 सीटों में से उत्तर प्रदेश में लगभग 74 सीटें लेकर आ रहा है।

राम गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता की सेवा करती है। अक्षय ने अपने 5 साल के कार्यकाल में बहुत ही विकास कार्य कराए हैं, जिसमें फिरोजाबाद में जेडा झाल परियोजना समाजवादी पार्टी की देन है। जल योजना अक्षय की देन है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस समय में सरकार है तो वह अपने में जोड़ कर चल रही है। जनता भली भांति यह जान चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static