प्रयागराज: योगी के रोड शो की भीड़ में घुसा सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह का काफिला, कार्यकर्ताओं के बीच झड़प... पुलिस ने संभाला मोर्चा
punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 09:01 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर पश्चिम के प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोडशो शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ में सपा प्रत्याशी डाक्टर ऋचा सिंह की कारों का काफिल घुसने से पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। ऋचा सिंह शहर पश्चिम से सपा की प्रत्याशी हैं।
भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि ऋचा जानबूझकर यहां तनाव पैदा करने के लिए आई थीं। किसी तरह से पुलिस के अधिकारियों ने ऋचा और उनके समर्थकों की कारें भीड़ से निकलवा कर दूसरे रास्ते से उन्हें वापस भेजा। सपा प्रत्याशी का काफिला, इस रोडशो की भीड़ में फंसने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस बीच, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच गहमा गहमी भी हुई। हालांकि पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

रक्षा सचिव ने तमिलनाडु में नौसेना के वायु स्टेशन का दौरा किया

श्री अकाल तख्त साहिब का स्थापना दिवस, जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने की नौजवानों को अपील

संकटग्रस्त अफगानिस्तान की लगातार कर रहा मदद भारत, चिकित्सा सामग्री की 7वीं खेप भेजी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में CM जयराम ने रखा HP सरकार का रिपोर्ट कार्ड, विस चुनावों को लेकर बनी रणनीति