सपा के मन में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं, सेंगोल पर टिप्पणियां निंदनीय: योगी

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 05:29 PM (IST)

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सेंगोल (राजदंड) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सपा के मन में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है। योगी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है।'' उनका यह पोस्ट अंग्रेजी में है। उन्होंने कहा, ''सेंगोल पर उसके शीर्ष नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय हैं। यह उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। 

उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से तमिल संस्कृति के प्रति इंडी गठबंधन की नफरत को भी दर्शाता है।'' योगी ने लिखा, ''सेंगोल भारत का गौरव है। यह सम्मान की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे संसद में सर्वोच्च सम्मान दिया।'' समाजवादी पार्टी के सांसद आर के चौधरी ने विगत दिनों प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखकर सेंगोल को राजशाही का प्रतीक बताते हुए उसे संसद भवन से हटाने की मांग की थी। 

ये भी पढ़ें:- 'संसद से सेंगोल हटाकर संविधान की कॉपी लगाएं'- सपा सांसद की मांग मचा सियासी बवाल
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी के एक बयान ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है। दरअसल, उन्होंने संसद में लगे सेंगोल का विरोध किया है। सांसद ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो इसे संसद से हटा दें और हम बड़ी मजबूती से सेंगोल का विरोध करेंगे। चौधरी ने कहा कि सेंगोल का मतलब है 'राजा का डंडा'। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static