योगी सरकार पर बरसे सपा नेता लाल बिहारी यादव, कहा- भाजपा में जाति के आधार पर होता है सम्मान और अपमान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 04:24 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज विधान परिषद में नेता लाल बिहारी यादव हाथरस पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने फूल माला और बुके देकर उनका स्वागत किया। हाथरस के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि बहराइच में दंगा मृत युवक राम गोपाल मिश्रा की गलती की वजह से ही उसकी मौत था।

भाजपा में गुंडागर्दी चरम पर
उन्होंने कहा कि टीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि वह एक मस्जिद पर जाकर एक झंडा तोड़ रहा है।वही मस्जिद की छत पर इसके स्थान पर भगवा झंडा फहरा रहा है। इसलिए इस दंगे में इस युवक की गलती रही है। इस युवक ने यह खुराफात की इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। वह हम नहीं बता सकते है।भाजपा में गुंडा गर्दी चरम पर है। इनके यहां जाति के आधार पर अपमान और सम्मान मिलता है।

भाजपा दंगे कराने की कर रही साजिश
विधान परिषद में नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि अब उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसलिए भाजपा हिंदू-मुस्लिम में दंगे कराने की इस तरह की साजिश कर रही है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर सीट को लेकर भाजपा काफी डरी हुई है।इसलिए वह वहां चुनाव नहीं करा रही है। प्रदेश में 10 में से 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा को यह डर सता रहा है कि कहीं वहां से वह हार न जाए।

ईवीएम में धांधली से हरियाणा में हारी कांग्रेस
उन्होंने इस मौके पर हरियाणा के चुनाव को लेकर भी बयान दिया कि ईवीएम में धांधली हुई है। इस वजह से भाजपा वहां से चुनाव जीती है। उन्होंने भाजपा पर और गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि सपा के सभी कार्यकर्ता और नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के साथ हैं। पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, रामनारायण काके सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static