हरदोई में सपा ने बनाया हिस्ट्रीशीटर को जिलाध्यक्ष, भाजपा का तंज- 'यही है सपा का चेहरा और असली चरित्र'

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 11:13 AM (IST)

हरदोई(मनोज सहारा): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने जिस वीरे यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है, उसका क्रिमिनल रिकार्ड बहुत लंबा है। वीरे यादव (Veere Yadav) के विरुद्ध पिछले 22 वर्षों से जनपद के साथ गैर जनोद में लगभग ढाई दर्जन मुकदमें,हत्या, हत्या का प्रयास, कई बार गुंडा एक्ट, जिला बदर, मारपीट, बलवा, चोरी, 420 आदि के दर्ज हैं। ऐसे आरोपी को जब जिलाध्यक्ष (District President) का ताज पहनाया गया तो पूरे जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। जिसको लेकर भाजपा (BJP) ने निशाना साधा है।

PunjabKesari

समाजवादी पार्टी ने वीरे यादव को जिलाध्यक्ष बनाया, भाजपा ने सपा पर साधा निशाना
मिली जानकारी के मुताबिक, हरदोई में समाजवादी पार्टी ने वीरे यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है, जिसके बाद भाजपा ने सपा पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव रह चुके वीरे यादव के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा सपा का यही चरित्र है, असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि सपा अपने प्रारंभिक काल से लेकर अब तक माफियाओं भ्रष्टाचारियों की शरणस्थली रही है।

PunjabKesari

सपा निरन्तर चुनाव हार रही है और अपराधी-माफियाओं को शामिल कर पाना चाहती है सत्ता
आपको बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने आगे कहा कि जितने प्रदेश के बड़े माफिया अपराधी थे सपा ने सफेद कुर्ता पायजामा पहनाकर नेता बनाया और उनके माध्यम से समाज मे भय उत्पन्न करके अपनी सत्ता को हासिल करने का काम किया है। सपा निरन्तर चुनाव हार रही है और अपराधी माफियाओं को शामिल कर सत्ता पाना चाहती है, लेकिन यूपी जाग चुका है और जनता जाग चुकी है। सपा हिस्ट्रीशीटर को जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए सत्ता उनके इसी दोहरे पन से कोसो दूर थी और रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static