सपा विधायक मनोज पांडेय भाजपा में शामिल, अमित शाह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

punjabkesari.in Friday, May 17, 2024 - 02:00 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा विधायक मनोज पांडेय ने आज रायबरेली में अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

आप को बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायबरेली में सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय से 12 मई को उनके  घर जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद से अंदाजा लगाया जाने लगा था कि मनोज पांडे कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते है। आज उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। 

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच मनोज पांडेय ने मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद क्रॉस वोटिंग भी की थी। मनोज सपा के कद्दावर ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते थे। सपा सरकार में मंत्री और 3 बार विधायक रहे हैं। उनकी गिनती अखिलेश के करीबी नेताओं में होती थी। फिलहाल उन्होंने अब सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static