सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य में अब सुधार, आज होंगे डिस्चार्ज
punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 10:14 AM (IST)
लखनऊः गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार है। जिसके चलते उन्हें शनिवार को डिस्चार्ज किया जाएगा। दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव मेदांता में एडमिट हुए थे। डिस्चार्ज होने के बाद मुलायम सिंह अपने दिल्ली स्थित आवास पर अभी 15 दिन तक आराम करेंगे। वह अभी लखनऊ नहीं लौटेंगे।
बता दें 14 अक्टूबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।