सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल जाएंगे पंजाब, प्रकाश सिंह बादल के निधन पर श्रद्धांजलि करेंगे अर्पित

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 12:41 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल पंजाब दौरे पर हैं। अखिलेश यादव दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के आवास पर जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बता दें कि पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से मुक्तसर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव बादल ले जाया गया। जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने की वजह से उनका उनके ही किन्नुओं के बाग वाले खेत में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
PunjabKesari
इससे पहले सुबह घर में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। वहीं पीएम मोदी सहित हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व CM राजिंदर कौर भट्‌टल, सुनील जाखड़, सांसद परनीत कौर समेत कई सियासी दिग्गज पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पंजाब के CM भगवंत मान, गवर्नर बीएल पुरोहित, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, NCP चीफ शरद पवार भी शोक जताने पहुंचे।
PunjabKesari
पंजाब के 5 बार CM रहे प्रकाश सिंह बादल ने नेशनल पॉलिटिक्स में भी अपनी सियासी समझ-बूझ का लोहा मनवाया। वर्ष 1992 में हुए बाबरी विध्वंस के बाद बादल BJP के साथ डटे रहने वाले इकलौते ऐसे नेता थे जो माइनॉरिटी कम्युनिटी से आते थे। वर्ष 1996 से 1999 के दौरान BJP को अछूत मानने वाले तमाम क्षेत्रीय दलों को NDA के बैनर तले लाने में भी सबसे अहम रोल बादल ने ही निभाया 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static