UP विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सपा ने लगाए "अब यूपी में खेला होई" के होर्डिंग्स

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 06:46 PM (IST)

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत ने विपक्ष का सुपड़ा साफ कर दिया है। ऐसे में अब यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी और भी तेज हो गई है। वहीं प्रदेश के अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बंगाल चुनाव की तर्ज पर "खेला होई" के होर्डिंग्स लगा दिए हैं।

बता दें कि अलीगढ़ में लगीं होर्डिंग्स में लिखा है कि - 'अब यूपी में खेला होई' वहीं एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो लगी है। वहीं, दूसरी पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाक की फोटो लगाई गई है। होर्डिंग के मध्य में सपा का चुनाव चिह्न साइकिल है। इसमें लिखा हुआ है '2022 में बाइसिकल। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में  भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में सपा संदेश देना चाहती है कि यूपी में भी यही होगा।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Related News

static