UP-BJP के ट्वीट पर सपा का पलटवार, कहा- किसानों का घोर अपमान, 2022 में यूपी लेगा बदला

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 02:45 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रवक्ता एवं MLC सुनील सिंह साजन ने कहा की किसानों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की क्या भावना है यूपी बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो ट्वीट कर अपनी मानसिकता दर्शा दी है। यह वही बीजेपी है जो किसानों को खालिस्तानी, पाकिस्तानी और मवाली बोलती है। यह किसानों का घोर अपमान है। पूरा उत्तर प्रदेश इसका बदला 2022 के चुनाव में लेगा। बाल पकड़े हुए इस तरह का कार्टून ट्वीट किया गया है जो किसानों के प्रति बीजेपी की नफरत को दर्शाता है।

PunjabKesari
वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को रोजगार देने के बजाय बुकलेट जारी कर भाजपा सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। भाजपा और आदित्यनाथ सरकार की विदाई का समय आ चुका है। अब जब भाजपा सरकार की विदाई का समय आ चुका तब भी सरकार झूठ बोलने में पीछे नही,  बुकलेट जारी कर झूठ बोला जा रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static