हाथरस जाएगा सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव को देगा रिपोर्ट

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 10:47 AM (IST)

लखनऊः कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जाएगा।  उम्मीद की जा रही है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से भेजे गए इस प्रतिनिधि मंडल की तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। सपा का प्रतिनिधिमंडल घटना की जांच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट सौंपेंगे। हालांकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हाथरस नहीं जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में डेलीगेशन व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव व अक्षय यादव, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष जुगुल किशोर बाल्मीकि, विधान परिषद सदस्य, उदयवीर सिंह, जसंवत यादव और डॉ. संजय लाठर, छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल और सपा के आगरा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल शामिल रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static