सपा के गुंडाराज, माफियाराज को अभी तक नहीं भूली जनताः नितिन अग्रवाल

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2023 - 06:18 PM (IST)

हरदोई (मनोज तिवारी): आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जनता ने दिलों से सपा को निकाल दिया है इसलिए लगातार सपा चुनाव हार रही है। निकाय चुनाव में भी बुरी तरीके से जनता इनको पराजित कर देगी।

सपा के लूट के साम्राज्य को जनता अभी तक भूली नहीं
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा 2012 से लेकर 2017 तक समाजवादी पार्टी सरकार रही है। सपा सरकार में गुंडाराज, माफियाराज कायम था। सपा के लूट के साम्राज्य को जनता अभी तक भूली नहीं है। समाजवादी पार्टी लगातार चुनाव हारती आई है। लोकतंत्र है चुनाव लड़ेंगे लेकिन समाजवादी पार्टी को जनता फिर से नकार देगी।

PunjabKesari

सभी नगर पालिका भाजपा का परचम लहराएगा
आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव के लिए पहले से ही तैयार थी। कुछ अड़चनें थी और अब कोर्ट ने रास्ता साफ कर दिया है। भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार है। हम जनता के बीच विकास कार्यों को लेकर जाएंगे। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने शहरी योजनाओं को निकायों में लागू किया है जनता में उत्साह है। सभी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।

PunjabKesari

प्रदेश में जल्द होंगे निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिया संकेत
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव जल्द होंगे। इसका संकेत यूपी निर्वाचन आयोग ने दे दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली जायं। राज्य निर्वाचन आयुक्त गुरुवार को वाराणसी व गोरखपुर समेत 37 जिलों के जिलाधिकारियों- पुलिस प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे।


PunjabKesari

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की करें वेबकास्टिंग
उन्होंने कहा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की आवश्यकतानुसार वेबकास्टिंग कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। निष्पक्ष चुनाव कराने में बाधा डालने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन पर पैनी नजर रखी जाए। विकलांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में रैंप व व्हील चेयर के साथ- साथ आवश्यक सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराई जायं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static