2022 चुनाव के लिए जुट जाएं सपा कार्यकर्ता: अखिलेश

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 10:37 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनसंवाद एवं सघन जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी की तरफ से जारी लिखित बयान में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी शीघ्र ही धरना प्रदर्शन के अलावा साइकिल यात्राएं शुरू करेगी। समाजवादी पार्टी एक तरफ भाजपा सरकार की उत्पीडऩकारी नीतियों का पर्दाफाश करेगी, तो दूसरी तरफ समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाएगी।

अखिलेश यादव ने अपने लिखित बयान में कहा है कि किसानों की बदहाली, नौजवानों में बेरोजगारी  बढ़ती जा रही है। प्रदेश में चारों तरफ असंतोष और आक्रोश का वातावरण है। प्रदेश सरकार और केन्द सरकार को फिक्र नहीं है। अखिलेश के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता अब हर माह की 22 तारीख को तहसील स्तर पर जन समस्याओं को लेकर धरना देगें।  23 मार्च 2020 को प्रत्येक जनपद में साइकिल चलाने का भी कार्यक्रम होगा।

समाजवादी पार्टी की तरफ से लिखित में जारी बयान के आखिर में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी करने को कहा है। समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अपनी चुनावी रणनीति बनाएगी।  नौजवानों की इसमें विशेष भूमिका होगी। अब धरना प्रदर्शन और साइकिल यात्राओं से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा आएगी और पार्टी का संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जनता सरकार से पूरी तरह परेशान है। जनता बदलाव चाहती है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है। कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उत्पीडऩकारी नीतियों का पर्दाफाश कर जनता के बीच में उजागर करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static