सोनिया गांधी के सन्यास लेने के संकेत के बाद रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के लड़ने की अटकलें तेज

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 10:58 PM (IST)

लखनऊ: छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीति से सन्यास लिए जाने के संकेत के बाद प्रदेश में यह चर्चा शुरू हो गई है कि वर्ष 2024 में रायबरेली से लोकसभा का चुनाव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लड़ेंगी। हालांकि, पार्टी का कहना है कि चुनाव कौन लड़ेगा, यह समय आने पर पार्टी हाईकमान तय करेगा। अधिवेशन में सोनिया गांधी ने बहुत ही भावुक भाषण दिया, साथ ही, अपनी राजनीतिक यात्रा व लोगों के सहयोग की चर्चा की। भाषण से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी प्रवक्ता इससे इनकार कर रहे हैं।

...तो प्रियंका गांधी होंगी मजबूत दावेदार
रायपुर अधिवेशन में प्रदेश से शामिल होने गए कुछ कांग्रेसी नेताओं ने साफ कहना है कि सोनिया गांधी ने अपने स्वास्थ्य कारणों से अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। एक तरीके से यह राजनीतिक सन्यास है। ऐसे में अब रायबरेली से अन्य बड़े नेता के चुनाव लड़ने की संभावना बन गई है। प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ने की मजबूत दावेदार हैं, पर अभी कह पाना मुश्किल है, क्योंकि पार्टी हाईकमान स्तर पर यह तय होगा।

PunjabKesari

यह मेरा सौभाग्य रहा है कि 1998 में पहली बार अध्यक्ष बनीः सोनिया
महाधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा है कि 1998 में पहली बार अध्यक्ष बनी। इन 25 वर्षों में हमारी पार्टी ने बड़ी उपलब्धियां भी देखीं और गहरी निराशा भी देखी... आप लोगों के सहयोग से हमें ताकत मिली। उन्होंने कहा कि पहले 2004 में जीत मिली और फिर डॉक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व के साथ 2009 में जीत मिली, इससे मुझे व्यक्तिगत तौर पर संतोष मिला।

PunjabKesari

सोनिया गांधी का राजनीतिक जीवन
सोनिया गांधी पति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद राजनीति में आना नहीं चाह रही थीं, पर कांग्रेसियों के अनुरोध पर वह वर्ष 1997 में राजनीति में आईं। वर्ष 1999 में वह कर्नाटक के बेल्लारी लोकसभा सीट से चुनाव जीतीं। वर्ष 1999 में ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनी गईं। वर्ष 2004 व 2009 में वह रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव जीतीं। वह 1998 से वर्ष 2017 तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं । कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने से पहले वह सि अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कार्य करती रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static