छेडख़ानी से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 06:43 PM (IST)

कानपुरः कानपुर देहात जिले के राजेपुर क्षेत्र में कथित रूप से छेडख़ानी से परेशान 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमालपुर गांव में 16 वर्षीय छात्रा ने कल अपने घर में फांसी लगा ली। उस वक्त लड़की के पिता खेतों में काम करने गए थे जबकि मां भी घर पर नहीं थी।

लड़की के परिजन का आरोप है कि उनकी बेटी को शैलेन्द्र नामक युवक अक्सर घूरता तथा छेड़ता था। वह लड़की पर जबरन शादी करने का दबाव बनाते हुए ऐसा नहीं करने पर उसके परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। सूत्रों ने बताया कि शैलेन्द्र को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static