मनचलों के बुलंद हौसले, छेड़छाड़ का विरोध करने पर स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 05:29 PM (IST)

मेरठ (आदिल रहमान): महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के योगी सरकार के दावे खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। आए दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले उजागर होते रहते हैं। आज का मामला भी कुछ इसी प्रकार है।

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ट्यूशन से घर जा रही थी। स्कूटी सवार छात्रा को पिछले 3 दिनों से कुछ मनचले रास्ते में छेड़छाड़ करते और रोकने का प्रयास करते थे। वहीं रोज की तरह छात्रा ट्यूशन से घर जा रही थी। तभी 3 मनचलों ने उसे रोकने का प्रयास किया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। स्कूटी से गिरने पर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले युवक उन्हीं के पड़ोस में रहते  हैं। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अारोपी युवकों पर छेड़छाड़ तथा जान से मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस ने इस घटना को आपसी रंजिश करार दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static