पसीना सोख रही सूरज की तपन: मौसम वैज्ञानिक बोले- वेट बल्ब तापमान का है खेल

punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 10:44 PM (IST)

कानपुर (अंबरीश त्रिपाठी): सूरज तप रहा है और गर्मी भी लोगों को खूब सता रही, लेकिन शरीर से पसीना नहीं निकल रहा। हवा में मौजूद आद्रता इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। इससे शरीर को गर्मी तो लगती है, लेकिन शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालने का तंत्र सक्रिय नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह वेट बल्ब तापमान का खेल है। इसमें शरीर गर्म तो रहता है,  लेकिन ठंडा होने के लिए वह अपने शीतलीकरण तंत्र को सक्रिय नहीं कर रहा है। इससे हाइपोथर्मिया,  हार्टअटैक व ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है।
PunjabKesari
चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि तापमान बढ़ता है और अगले दिन कम हो जाता है। इसके बावजूद लोग गर्मी से बेहाल हैं। उनको कम तापमान से ज्यादा वाली गर्मी महसूस हो रही। इसकी वजह वेट बल्ब तापमान में वृद्धि है।
PunjabKesari
मौसम वैज्ञानिक डॉ पांडे का कहना था की वेट बल्ब तापमान के नुकसान से बचने के लिए लोगों को कड़ी धूप में निकलने और श्रम वाला कार्य करने से बचना चाहिए। शरीर से पसीना नहीं निकल रहा है तो सावधान रहें। इससे शरीर के विभिन्न अंग कार्य करना बंद कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static