सुनील साजन ने योगी पर साधा निशाना, कहा- पंचायत चुनाव में भाजपा के गुंडों ने महिला का किया चीरहरण

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 05:24 PM (IST)

उन्नाव: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में तहसील मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने किया।  वहीं जनपद उन्नाव के जिलाधिकारी कार्यालय के बहार सपा एमएलसी सुनील साजन के नेतृत्व में सपा  के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महंगाई भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को लेकर के अपना विरोध प्रदर्शन किया।  सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने प्रदेश सरकार पर महंगाई को लेकर जमकर जुबानी हमला बोला है।  साजन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव के लिए काम करती है। 4 साल की सरकार में योगी जी आप अपना एक काम गिना दीजिए एक काम भी गिनाने को नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कोरोना में ऑक्सीजन, दवा की कमी  से लोग मर गए बेड नहीं मिले उस पर बोलने को कोई तैयार नहीं है। रोजगार कितना दे पाए उस पर बात करने को नहीं तैयार है।  महिला सुरक्षा का दावा करने वाली योगी सरकार में पंचायत चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने औरतों का चीर हरण किया। समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतर कर इनके भ्रष्टाचार को उजागर कर जनता को बताएंगी। उन्होंने कहा योगी सरकार केवल  उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static