RPN सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर सुप्रिया श्रीनेत का फूटा गुस्सा, कहा- 'सच की लड़ाई कायर लोग नहीं लड़ सकते'

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 03:21 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह के इस्तीफे लेकर पार्टी के प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई सच की लड़ाई है और ये लड़ाई बड़ी मुश्किल है। ये लड़ाई साहस, हिम्मत और वीरता के साथ लड़ी जा सकती है। क्योंकि यह लड़ाई एक सरकार के अंहकार, एजेंसी, पूंजीवाद के खिलाफ लड़ा जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो जहां जा रहा है हम उन्हें बिल्कुल नही रोकेंगे। क्योंकि यह लड़ाई कायरों के वश की नहीं है। 
PunjabKesari

 

बता दें कि  पार्टी का बड़ा चेहरा और स्टार प्रचारक की सूची में शामिल पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। फिलहाल आरपीएन सिंह दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static