यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी AAP, गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगी पार्टी: संजय सिंह

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 07:50 PM (IST)

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह एक तानाशाह को हराने का चुनाव है। आम आदमी पार्टी यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह सब ने देखा है। तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन के साथियों ने जनसभा की जिसके हम के आभारी है। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से अभी बता होना बाकी है, जल्द ही बात कर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

PunjabKesari
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेसवार्त के दौरान कहा कि इस चुनाव पर दुनिया की नजर है। दिल्ली में केजरीवाल के समर्थन में बड़ी रैली हुई। भारत की पूरी दुनिया में बदनामी हुई है कि एक मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को फर्जी मुकदमा जेल भेजा जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि झारखंड के सीएम को जेल भेजा गया, दिल्ली के सीएम को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमे की वजह से कई साथी भाजपा में गए है, उन्होंने कहा वह कहते हैं उनकी आत्मा हमारे साथ है। उन्होंने  कहा कि भाजपा सिर्फ डरा कर अपना एजेंडा सेट कर रही है । लोकसभा चुनाव में जनता इस बार जवाब देगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static