‘छोटे कपड़ों’ को लेकर बोले सुरेंद्र सिंह- इंसान अंगों को ढक कर जबकि जानवर रहते हैं नग्न

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 06:40 PM (IST)

बलियाः उत्तर प्रदेश बलिया बैरिया के भारतीय जनता पार्टी से विधायक सुरेंद्र सिंह का छोटे कपड़ों पर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि महिला हो या पुरुष दोनों को ही मर्यादित कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने कहा कि पशु और इंसान में बुनियादी फर्क यही होता है कि इंसान अंगों को ढक कर मर्यादित तरीके से रहता है, जबकि जानवर नग्न अवस्था में रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं और बेटियां परिवार की प्रतिष्ठा होती हैं और इसे बनाए रखने के लिए मर्यादा में रहना जरूरी है। इसलिए पुरुष और महिलाओं को ऐसा वस्त्र पहनना चाहिए जिससे उनके ”सभ्य और सुशील होने का एहसास झलके और वे बेहूदा ना लगे।”

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static