स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- सोनिया खानदान ने पूरे देश को है लूटा

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 05:36 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा हुआ है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां एक दूर पर जुबानी हमला कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश के लोगों की सोचता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में यदि भगवान राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो यह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की शक्ति का होना है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सैफई खानदान नहीं जो कि अपने परिवार के लिए सब कुछ कर ले। उन्होंने कहा देश को कभी-कभी ऐसे प्रधान मंत्री मिलते है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा पीएम मोदी ने महिलाओं बेटियों की इज्जत के हर घर में शौचालय देने का काम किया है। कांग्रेस ने देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। सोनिया ने राम के अस्तित्व को नकारा,  हिंदुस्तान को नकारा, परंतु प्रधान मंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण की नींव रखी। उन्होंने कहा पीएम मोदी का एक भी परिवार सरकारी गाड़ी से नहीं चलता।  परंतु सोनिया के खानदान पूरे देश को लूटा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static