यूपी में अब महिला रात को 12 बजे भी सोना पहनकर निकले तो उसके साथ कुछ नहीं होताः स्वतंत्र देव सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 09:57 PM (IST)

बरेली: लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के नामांकन में पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मिशन कंपाउंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित हैं। विदेश में काम करने वाले युवाओं की भी सुरक्षा की पूरी गारंटी है। कांग्रेस सरकार में जम्मू में भारत माता की जय बोलना अपराध था। सपा सरकार में बिजली नहीं मिलती थी। रात में काम से घर लौटकर लोग दो रोटी खाकर सो जाते थे। घर में अंधेरा होने से पत्नी का चेहरा तक नहीं देख पाते थे। भाजपा ने हर घर में रोशनी का इंतजाम किया है।

यूपी में महिलाएं अब पूरी तरह सेफ
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि अगर कोई महिला रात को 12 बजे भी सोना पहनकर निकल तो रास्ते में उसके साथ कुछ नहीं हो सकता। बोले, श्रीराम मंदिर के निर्माण से बड़ा रोजगार सृजित हुआ है। भाजपा - राष्ट्रवादी पार्टी है, हम देश के लिए काम करते है। सपा-बसपा जनता को लूटने वाली पार्टी है। स्वतंत्र देव ने कहा कि बरेली के कार्यकर्ता काफी मेहनती हैं। उन्होंने प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा,  महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना को मंच पर व खड़ा कर कार्यकर्ताओं के सम्मान में सिर न झुकाने को कहा। सांसद संतोष गंगवार के द सम्मान में जनसमूह से तालियां बजवाईं। लोकसभा क्षेत्र संयोजक राजकुमार शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में जब युवा मोर्चा में काम कर चुके हैं। भले ही अब भाजपा सरकार नहीं थी, तब भी राजकुमार तक उन्हें कुछ मिला हो या नहीं लेकिन पूरे का जलवा बरेली में था, वह उनके साथ मनायोग से पार्टी के लिए काम कर रहे है।

बरेली: नामांकन सभा में बोले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बीजेपी राष्ट्रवादी, सपा-बसपा जनता को लूटने वाली पार्टी

नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाएः संतोष
सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि जनता ने उन्हें बहुत स्नेह दिया है इसलिए वह आभारी हैं। बोले, पूरी सक्रियता से चुनाव प्रचार करने की जरूरत है। उनका आग्रह है कि नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी पूरे मनोयोग के साथ जुटें।

कार्यकर्ता मेरे प्रतिनिधि बनकर करें प्रचारः छत्रपाल
भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह ने कहा कि वह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे मगर समय कम है। कार्यकर्ताओं से बोले, मेरे प्रतिनिधि बन कर सभी लोगों के पास जाएं। जीतने के बाद आप सभी खुद को छत्रपाल सिंह समझिएगा। सभा में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्या, डॉ. डीसी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, डॉ. केएम अरोड़ा, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, पूर्व विधायक सुभाष पटेल, बहोरन लाल मौर्य, देवेंद्र सिंह, साधना मिश्रा, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी आदि मौजूद रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static