T20 World Cup 2026, IND vs PAK: इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच! जानिए किसने किया दावा
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 01:50 PM (IST)
T20 World Cup 2026: T20 World Cup 2026 चल रहा है। वर्ल्ड कप शुरू होते ही लोगों के मनों में सबसे पहले ये सवाल उठने लगे कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा? इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला हो सकता है। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने की संभावना है। ये खबर पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से आ रही है।
किसने किया दावा?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच मैच को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार जाहिद गिशकोरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि पाकिस्तान और भारत के बीच मैच होने के पूरे आसार हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार के दो बड़े अधिकारियों ने उन्हें इस बारे में बताया है।
Important 🚨🚨
— Zahid Gishkori (@ZahidGishkori) February 8, 2026
Pakistan 🇵🇰 will most likely play against India in #icct20worldcup2026 on 15th Feb in Sri Lanka, two informed Pakistan Govt’s top officials told me. Get ready for Big Cricket 🏏 Match, folks.
अगले 24 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान
इससे पहले 8 फरवरी को लाहौर में ICC, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच अहम बैठक हुई। जानकारी के अनुसार, यह बैठक करीब 5 घंटे तक चली और किसी नतीजे पर पहुंच गई है। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में भारत-पाक मैच को लेकर एक बड़ा ऐलान हो सकता है।

