Rinku-Priya Wedding: तय हो गई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख! इस महीने होगी...शुरू हो गई तैयारियां

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 10:19 AM (IST)

Rinku-Priya Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) की सपा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। अब जल्द ही उनकी शादी भी होने वाली है। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने कन्फर्म किया है। 

किस महीने होगी दोनों की शादी? 
बता दें कि पहले उनकी शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में तय थी, लेकिन रिंकू सिंह के क्रिकेट मैचों की व्यस्तता के कारण यह टल गई। इसके बाद फरवरी 2026 की तारीख तय हुई, लेकिन टी-20 विश्वकप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (मार्च-मई) होने की वजह से शादी फिर आगे बढ़ा दी गई। अब दोनों की शादी जून में होगी। 

शादी की तैयारियां शुरू 
रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और एक इवेंट कंपनी इसकी व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि रिंकू फिलहाल भारतीय टीम के साथ विश्वकप खेलेंगे और इसके बाद आईपीएल में केकेआर की ओर से मैदान में उतरेंगे। इसके बाद उनकी शादी होगी। बरात लखनऊ जाएगी या वाराणसी, इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा। शादी के बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन (दावत) रखा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static