2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए अग्नि परीक्षा: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 07:35 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए अग्नि परीक्षा है और भाजपा इसके लिए साजिश रचेगी। यादव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये उलेमाओं व प्रमुख लोगों ने मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है और ये लोकतंत्र के लिए अग्नि परीक्षा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में साजिश रचेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन में जनता के प्रति कोई ईमानदारी नहीं है, भाजपा सरकार पिछड़ा, दलित मुसलमान समुदाय को अपमानित और उनसे नफरत करती है। उन्होंने कहा कि यही पीडीए भाजपा को परास्त करेगा। अखिलेश ने कहा कि इस सरकार का अहंकार चरम पर है और बस समय आ गया है कि अहंकारियों का अस्तित्व नहीं बचेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है, चारो तरफ अराजकता है और इस नुकसान की भरपाई में बरसों लग जाएंगे।

 सपा प्रमुख ने आह्वान किया कि बुरे लोगों को हटाने के लिए अच्छे लोग एक साथ आ जाएं और नकारात्मक लोगों को हटाने के लिए सकारात्मक लोग एकजुट हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है, गरीब और गरीब होता जा रहा है, संपत्ति का केंद्रीयकरण हो गया है, कुछ पूंजी घरानों की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है जबकि आम जनता की आय नहीं बढ़ रही है।



 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static