UP Politics: यूपी में सबसे बड़ा भू माफिया रामगोपाल यादव हैं, राजभर के बेटे अरुण ने लगाया गंभीर आरोप
punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 01:50 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत के कुरुक्षेत्र में राजनीतिक योद्धा अपने-अपने आरोपों के बाणों से एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, ओम प्रकाश राजभर जब से NDA में शामिल हुए हैं तब से उनका तरकस सपा पर हमला करने वाले बाणों से भरा हुआ है। इसके साथ ही वह लगातार दावा कर रहे हैं कि 2024 में होने वाले लोक सभा के महायुद्ध में अखिलेश को पराजित करने उपरांत उन्हें सैफई भेज देंगे। इतना ही नहीं सुभासपा ध्वज के तले राजनीतिक विद्या सीख रहे ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरुण भी अब सपा को अपने तंज रूपी बाणों से भेदने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, आज यानि शनिवार को मीडिया से वार्ता करने के दौरान अरुण राजभर ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा में जो जितना बड़ा नेता है वह उतना बड़ा घोटाले बाज है।
अखिलेश यादव लैपटाप घोटाला किए, शिवपाल यादव समाजवादी पेंशन घोटाला किए, आजम खान साहब जमीन घोटाला किए और प्रोफेसर रामगोपाल जी ने जमीन कब्जा करने का काम किए, इनका इतिहास घोटालेबाजों का रहा है।
अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव
अरुण राजभर का आरोप
- अरुण ने आरोप लगाया कि सपा का जैसा इतिहास रहा है वह जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि घोटाले का लिस्ट अगर बताऊं तो समाजवादी पार्टी ने सरकार बना के सिर्फ घोटाला ही किया है।
- सरकार होने के दौरान घटाला ही एक वजह है जिसके वजह से उत्तर प्रदेश की जनता इनको दौड़ा रही है। अब जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी से हट चुकी है। अब यह जनता का विश्वास माननीय ओम प्रकाश राजभर जी के साथ है और NDA के साथ है।
- अब उत्तर प्रदेश में जो विकास का कार्य हुआ है इसके लिए यहां की जनता भाजपा के साथ और सीएम योगी के साथ जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने रामगोपाल पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पूर्वांचल की जनता खड़ी नहीं होती तो उनकी जमानत जब्त हो जाती।
- ओम प्रकाश राजभर जी पूर्वांचल में सपा के साथ खडें हुए तो वह 47 सीट से 125 पर पहुंच गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने सवाले समय में तय हो जाएगा, इसी घोसी के उचुनाव में बोरिया -बिस्तर बंध जाएगा और वापस उन्हें सैफई जाना पड़ेगा।
सबसे बड़ा भू माफिया प्रोफेसर रामगोपाल
वहीं, माडिया से बात करने के दौरान अरुण राजभर के निशाने पर रामगोपाल यादव बने रहे। अरुण ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा भू माफिया रामगोपाल यादव हैं। उन्होंने बताया कि एटा, इटावा, कासगंज और सैफई में गरीबो की जमीन सबसे ज्यादा कब्जा इन्होंने किया है। लेकिन अब वहां की जनता इनको पहचान चुकी है और मन बना चुकी है कि सपा के साथ नहीं जाना है। घोसी की जनता 5 सितंबर को कमल का बटन दबाएगी और दारा सिंह को विजयी बनाएगी