योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: 400 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों को किया जबरन रिटायर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 10:33 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। योगी सरकार ने 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया है जबकि 400 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ा दंड दिया गया है। बता दें कि पिछले 2 साल में सरकार द्वारा 600 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा का कहना है कि योगी सरकार ने पिछले 2 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्रवाई की है वह देश में अब तक किसी भी प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदम से बहुत बड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट दिया है। 100 से अधिक अधिकारी अभी भी सरकार के रडार पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static