डॉक्टरों ने इलाज करने से की टाल-मटोल तो भड़के BJP विधायक, तुरंत लगाया डिप्टी CM को फोन और फिर…

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 10:41 AM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग से लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां मंडलीय अस्पताल में तैनात डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को भर्ती करने के बजाय बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों के लिए रैफर कर देते हैं। मामला तब चर्चा में आ गया जब क्षेत्र के विधायक के कुछ जानने वाले अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। यहां मौजूद स्टाफ ने इलाज करने की बजाय उन्हें आगे रेफर कर दिया। इसकी जानकारी जब विधायक को हुई तो उन्होंने सीधा डिप्टी सीएम को फोन लगा दिया। बस फिर क्या था अस्पताल में तुरंत मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया।

 

जानिए क्या है मामला? 
यह मुद्दा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। यह घटना रविवार दोपहर का है। मिर्जापुर के संकट मोचन निवासी 70 वर्षीय गुलाब चंद जायसवाल को सांस की बीमारी थी। उन्हें रविवार को गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों उसे देखते ही बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जबकि परिजन यहीं पर इलाज कराना चाहते थे। कई बार गुहार लगाई, लेकिन डॉक्टरों ने नहीं सुनी। इतने में परिजनों के किसी ने जानकार ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र को फोन कर दिया।

अस्पताल की लापरवाही देख चढ़ा विधायक का पारा
नगर विधायक तुरंत अस्पताल पहुंच भी गए और डॉक्टरों से भर्ती करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी भी नहीं सुनी। इसके बाद विधायक ने उपमुख्यमंत्री से बात कराई। इसके बाद मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू हो सका है। वहीं मौके पर पहुंचे विधायक रत्नाकर मिश्रा को भी जब डॉक्टर टाल मटोल करने लगे। ऐसे में विधायक जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने पहले तो हड़काया, कहा ‘क्या तुम जानते नहीं कि मैं कौन हूं’, लेकिन डॉक्टरों को कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद विधायक ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को फोन लगाया। कहा कि यहां अस्पताल के डॉक्टर सुन नहीं रहे है। एसआईसी तो अस्पताल आते ही नहीं, वह अपने कमरे पर रहते है।

डिप्टी सीएम के फोन के बाद अस्पताल में मचा हड़कंप
इसके बाद विधायक ने उपमुख्य का फोन पास में खड़े फार्मासिस्ट को थमा दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को आईसीयू में भर्ती किया। जरूरी दवाइयां मंगाई गई। डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। इससे कुछ ही देर बाद मरीज को राहत भी मिल गई। इसके लिए मरीज के परिजनों ने विधायक का आभार जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static