BJP नेता की काली करतूत आई सामने, नाबालिग बच्चियों को बनाता था हवस का शिकार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 06:19 PM (IST)

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष रामबिहारी पर पर गंभीर आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता नाबालिग बच्चों को काम के बहाने अपने घर बुलता था फिर उनको नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन शोषण कर पोर्न वीडियो बनता था। पीड़ित बच्चों की तहरीर पर आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। सूत्रों की माने तो आरोपी गरीब महिलाओं को राशनकार्ड बनाने के नाम पर कई महिलाओं को भी शिकार बना चुका है।

जानकारी के मुताबिक मामला जालौन के भगत सिंह नगर कालोनी का बताया जा रहा है। यहां पर आरोप है कि नगर भाजपा अध्यक्ष गरीब महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों को अपने घर पर काम के बुलाता था। फिर उनको नशीला पेयपदार्थ पिलाकर उनका यौन शोषण करता था। पीड़ित बच्चियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से लैपटॉप और मोबाइल से 320 अश्लील वीडियो मिले, इसमें कई वीडियो तो स्थानीय के बच्चों के साथ ही बनाए गए हैं। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि आरोपी ने 36 बच्चों के साथ इसी तरह की हैवानियत की है। यही नहीं, 2-3 गरीब महिलाएं भी हैं, जिनको राशन कार्ड व अन्य काम के बहाने घर बुलाया गया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static