हे भगवान! गंदी फिल्म देख भाई ने 8 वर्षीय चचेरी बहन से किया दुष्कर्म का प्रयास, विफल होने पर की हत्या

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 07:33 PM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर से एक बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यह खबर पढ़ने के बाद आप भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यहां एक किशोर ने रात को सोने से पहले गंदी पिक्चर देखी। इसके बाद 8 वर्ष की चचेरी बहन को अपने साथ खाली प्लाट पर ले गया। वहां दुष्कर्म में विफल होने पर उसकी हत्या कर दी।
 
पुलिस ने बताया आठ साल की चचेरी बहन ​की हत्या करने के आरोप में 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भास्कर कुमार ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को अपनी आठ साल की बच्ची का शव मिला। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि बालिका के 16 वर्षीय चचेरे भाई ने उसका गला घोंट दिया था। नाबालिग आरोपी को आज पकड़ लिया गया। हालांकि पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।'' पुलिस ने बताया कि मामले में आगे आरोपी को गिरफ्तार सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static