आजमगढ़ में नहीं रुक रहे धर्मांतरण के मामले! भूत-प्रेत बाधा व पैसे का दिया जा रहा लालच, 6 महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 04:56 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में  भूत-प्रेत बाधा व पैसों का प्रलोभन देकर धर्मान्तरण का खेल लगातार जारी है। यहां धर्मांतरण के नाम पर एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन कराने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, पुलिस ने धर्मांतरण के इस खेल का पर्दाफाश किया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ताजा मामला जिले के महराजगंज कस्बे का है, यहां एक महिला ने अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी आयोजित की थी। जन्मदिन पार्टी के लिए आसपास के सभी लोगों को आमंत्रित किया हुआ था। इस दौरान यहां जन्मदिन पार्टी के बहाने कुछ लोग द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए गरीब लोगों को उकसाया जा रहा था। भूत-प्रेत बाधा व पैसे का लालच दिया जा रहा था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि धर्मांतरण करवाने वाली सभी महिलाएं ही थीं। इस बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में एक धर्म विशेष के प्रति धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वहां से कुछ धार्मिक पुस्तकें और रफ कापियां भी बरामद की है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक देहात सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि महराजगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक कमलेश यादव स्टाफ के साथ क्षेत्र में थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ महिलाओं द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए गरीब लोगों को उकसाया जा रहा है और स्थानीय लोगों के विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। सूचना पाकर पुलिस महराजगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 की दलित बस्ती में पहुंची, जहां जन्मदिन पार्टी के बहाने लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। फिलहाल मौके से 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static