कौशांबी  सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी: अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत.., FIR दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 02:08 PM (IST)

लखनऊ: कौशांबी सड़क हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने कर दी है। मरने वालों श्रद्धालुओं में एक दूसरे के रिश्तेदार एवं करीबी है। मुंडन संस्कार के बाद फतेहपुर लौटते समय हादसा हुआ था। वहीं इस घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया। 

PunjabKesari

मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

घयलों को बेहतर इलाज के निर्देश
मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से घटना की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में हुए एक अन्य दुखद हादसे का भी संज्ञान लिया। 

गंगा में चार बच्चों के डूबने की घटना का लिया संज्ञान 
जानकारी के अनुसार, बामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना पर भी मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए, साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static