दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 11:14 AM (IST)

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर इलाके में बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सिंधावली के पास एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रैक्टर चला रहे सुहैल (26) और मोटरसाइकिल पर सवार नितिन (25) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार प्रवीण नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि घायल को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका! दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर का 71 की उम्र में निधन, विलेन बन कमाया था नाम 

UP Desk : भारतीय सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। अनुभवी अभिनेता और निर्देशक ई. ए. राजेंद्रन का गुरुवार को केरल के पट्टत्तानम में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से फिल्म और रंगमंच जगत में शोक की लहर है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राजेंद्रन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें कला जगत का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। उनके योगदान को याद करते हुए कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी .. पढ़ें पूरी खबर ... 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static