साक्षी महाराज का विवादित बयान- तबरेज तो याद आता है, सैकड़ों हिन्‍दू मार दिए गए वो याद नहीं आते

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 12:46 PM (IST)

उन्नावः अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मॉब लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज अंसारी पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये मीडिया के लिए तो बहुत बड़ा दुर्भाग्य है, जहां तबरेज अंसारी तो याद आता है, लेकिन सैकड़ों हिन्‍दू मार दिए गए वो याद नहीं आते। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सैनिकों के साथ क्या हो रहा है वो आपको याद नहीं आता।

उन्होंने आगे कहा कि चांदनी चौक में मंदिर तोड़ दिया गया। वहीं, छोटी-छोटी लड़कियों के साथ रेप हो रहा वो आपको नहीं दिख रहा है। बीजेपी सांसद यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग केवल तबरेज अंसारी की बात करेंगे। इस हिंदुस्तान में और भी लोग रहते हैं।

झारझंड के जमशेदपुर में चोरी करने के शक में भीड़ द्वारा तबरेज अंसारी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। तबरेज से कथित तौर पर 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' कहने का दबाव बनाया गया। 18 जून को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 22 जून को तबरेज का अस्पताल में मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static