दरिंदगी की हदः 2 साल की मासूम को पुजारी ने बनाया अपनी हवस का शिकार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 02:38 PM (IST)

मेरठः बेहद शर्मनाक और भयावह होता है जब हैवान खुलकर सांस लेने लगते हैं। उनकी हैवानियत से भरी नजर मासूमों को भी नहीं छोड़ती है। उनका हैवानखाना दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह कहे जाने वाले मंदिर, मस्जिद बन जाएं तो वह और भी खतरनाक रूप ले लेता है। ऐसा ही दरिंदगी का एक मामला मेरठ से सामने आया है। जहाँ एक दरिंदे पुजारी ने मंदिर परिसर में खेल रही 2 साल की मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

बताते चलें कि शर्मनाक मामला मंदिर में हुआ। बच्ची की हालत बिगड़ी तो आरोपी ने उसे छोड़ा। वह रोती हुई बाहर की तरफ भागी तो यहां मौजूद लोगों की नजर बच्ची पर पड़ गई। लोगों ने दौड़कर बच्ची को उठाया और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोच लिया। मौजूद लोगों का गुस्सा आसमान पर चढ़ गया और आरोपी की जमकर पीटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। इसी बीच बच्ची के परिजन भी आ गए। ग्रामीणों ने आगे बताया कि आरोपी फेरू (65) पर पहले भी पूर्व में धार्मिक यात्रा पर आई एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लग चुका है।  तब उसे उक्त गांव से भगा दिया गया था। आरोपी नशे का भी आदी है। कोई पुजारी नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने उसे पुनः रहने दिया। 

इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static