एटा में बड़ी वारदात: बीच सड़क पर किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस कर रही छानबीन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 11:07 AM (IST)

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां किसान को बीच रास्ते में 10 से 12 लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू  कर दी है।

मामला बागवाला थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। कनिकपुर निवासी खड़ग सिंह की हत्या बुधवार सुबह गांव से बाहर कर दी गई। उन पर  कुल्हाड़ी से वार किए गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो खड़ग सिंह का खून से लथपथ शव देख चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। 

वहीं पुलिस पूछताछ में मृतक के पुत्र सुनील और रजत ने बताया कि दो दिन पहले गांव के एक पक्ष से मामूली बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया था। पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबकि उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी थी। इसको लेकर सुबह के समय पिता खड़ग सिंह थाने की ओर जा रहे थे। रास्ते में विरोधी पक्ष के 10-12 लोगों ने उन्हें घेर लिया और कुल्हाड़ी प्रहार से हत्या कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static