कमरे में लगे गैस सिलेंडर से ऑक्सीजन का स्तर हुआ कम, दम घुटने से दंपती की मौत, मासूम गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 04:41 PM (IST)

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पर क्षेत्र के गांव अकरौली में रात के समय कमरे को गर्म करने के लिए रखे पेट्रोमैक्स गैस सिलेंडर के कारण ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया। जिस कारण दम घुटने से एक दंपती की मौत हो गई और उनके बच्चे की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि यह मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली का है। यहां पर रहने वाले सलमान (28) मेडिकल स्टोर संचालक थे। शुक्रवार की रात सलमान, उनकी पत्नी महराज जहां (24), अपने चार महीने के बेटे के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सोए हुए थे। कमरे के बाहर शीशे का सीलबंद केबिन है। रात के समय केबिन और कमरा दोनों बंद थे। ठंड से बचाव के लिए कमरे के अंदर पेट्रोमैक्स गैस सिलेंडर जला रखा था। जिससे कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर दम घुटने से मेडिकल संचालक व उसकी पत्नी की मौत हो गई बच्चे की हालत गंभीर हैं। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

परिजनों में मचा कोहराम
शनिवार की सुबह 10 बजे तक सलमान व उनकी पत्नी कमरे के बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ऊपर जाकर केबिन का दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। केबिन के एक शीशे को हटाकर अंदर प्रवेश किया और कमरे की कुंड़ी खोली। बेड पर सलमान, उनकी पत्नी व बच्चा अचेत पड़े थे। आनन फानन में परिजन उन्हें चंदौसी के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सलमान व उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static