सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे की निकली चीख, पति बोला पत्नी ...

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 08:16 PM (IST)

एटा: शादी के अवसर पर दुल्हन और दूल्हे के घर में खुशी का माहौल होता है। इस दौरान परिजन रिश्तेदार और मित्र भी शादी का गवाह बनना चाहते हैं, लेकिन शादी होने के बाद लड़की या लड़के पक्ष की तरफ से कोई तथ्य छिपा कर शादी कर ली जाती है तो आदमी अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। ऐसे ही ताजा मामला एटा से सामने आया है। जहां एक युवक की शादी में सब कुछ ठीक ठीक से निपट गया, शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आ गई। इस दौरान युवक को पत्नी से बात करने का मौका मिला। युवक ने सुहाग रात के दिन पत्नी  से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। इस दौरान दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। पहले दिन युवक मान गया। अगली रात संबंध बनाने से पहले पत्नी का घूंघट उठाया तो चीखने लगा। यह सुनकर परिजन भी चक्कर में पड़ गए। दुल्हें ने बताया कि मेरी पत्नी किन्नर है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

पीड़ित ने बताया कि लोक लज्जा के डर से मामले को कुछ दिन तक छिपा कर रखे रहे।  आरोप है कि पांच दिन बाद आरोपी पत्नी, सास, साली, ससुर आए और जेवरात, रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित ने जेवरात व रुपये मांगे तो आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने अब थाना जैथरा में तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ जैथरा रामेंद्र शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

सुहागरात पर घूंघट उठाते ही लुट गया दूल्हा, किन्नर से करा दिया गया था निकाह
पीड़ित ने बताया कि जब उसने दुल्हन का घूंघट उठाया तो अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया। उन्होंने कहा कि जब मुझे पता चला कि पत्नी किन्नर है तो पांच दिन तक रात में सो नहीं सका था।  पीड़ित ने बताया कि जब देखने गए थे उस समय भी लड़की पक्ष के लोगों ने कुछ नहीं बताया था। हालांकि अपने साथ हुए धोखे को लेकर पीड़ित पक्ष ने मामले रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static