हालत बिगड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने की थी बड़ी गड़बड़ी
punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 12:37 PM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां नसंबदी कराने गई एक महिला की डेढ़ इंच आंत काट दी गई। हालत बिगड़ने पर महिला को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला के पति नरेश ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की नसबंदी का ऑपरेशन दहगवां पीएचसी पर कराया था। घर आने पर जब महिला को पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने तुरंत उसे बदायूं के एक अस्पताल में दिखाया।
नसंबदी के दौरान महिला की काटी 1.5 इंच की आंत
जानकारी मुताबिक बदांयू के अस्पताल में महिला की हालत बिगड़ने पर उस अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि महिला की नसंबदी के बाद 1.5 इंच की आंत काट दी गई है, जिसकी वजह से महिला को परेशानी हो रही है। इसके बाद डॉक्टरों ने पीड़ित महिला का दोबारा इलाज करने के लिए कहा। परिजनों का कहना है कि पहले ही महिला के इलाज में 3 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं और एक ऑपरेशन होना बाकी है। इस मामले में पीड़ित महिला के पति ने महिला डॉक्टर के खिलाफ थाना जरीफनगर में तहरीर दी है। इसके बाद नरेश ने कहा कि अगर महिला डॉक्टर के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह कोर्ट का सहारा लेगा।
महिला ने बीते 16 नवंबर नसबंदी शिविर में कराया था ऑपरेशन
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के निवासी नरेश ने थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को बीते 16 नवंबर को आशा वर्कर नसबंदी शिविर में लेकर गई थी। उसने उसे दो हजार रुपए का लालच भी दिया था। आशा के झांसे में आकर उसकी पत्नी ने नसबंदी का ऑपरेशन करवा लिया। ऑपरेशन के बाद घर आकर उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बदांयू में इलाज के लिए लाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां जांच करने पर पता चला कि उसकी 1.5 इंच की आंत कटी हुई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

डोभाल ने अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मिले से की मुलाकात

Chanakya Niti: गरीब नहीं रहना चाहते हैं तो मानें आचार्य चाणक्य की ये बात

पुलिसवालों को टारगेट करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, खंडवा-खरगोन समेत प्रदेश की 5 पुलिस लाइनों से उड़ाया था लाखों का माल

सैन्यकर्मी के लिए वायुसेना के विमान से हृदय को इंदौर से पुणे पहुंचाया