फिरोजाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग: बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक को मारी गोली, भागते-भागते छोड़ गए तमंचा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 06:35 PM (IST)

फिरोजाबाद: सुहाग नगरी में बच्चे को स्कूल छोड़ कर लौट रहे युवक पर बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने आपको घिरता देख हमलावर तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गए।
PunjabKesari
पूरी घटना थाना रामगढ़ क्षेत्र के सती वाली बगीची के पास की है। जहां पर थाना उत्तर क्षेत्र के संतोष नगर निवासी सुशील कुमार पुत्र भीमसेन अपने बच्चों को सती वाली बगीची इंदिरा कॉलोनी थाना रामगढ़ स्थित स्कूल में छोड़ कर लौट रहे थे। बताया जाता है कि एक बाइक पर दो युवक हेलमेट लगाए हुए थे, जिन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद दो राउंड गोली चलाई, जिससे युवक घायल हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग युवक की ओर दौड़े।
PunjabKesari
इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि इस घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

PunjabKesari
युवक को लगी गोली 

उन्होंने आगे बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर पुलिस को तमंचा बरामद हुआ है। फिलहाल इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static