पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला कातिल गिरफ्तार; पुलिस ने सरेबाजार दबोचा

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 03:51 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े किसान सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप धीमान को पुलिस ने गुरुवार को नाटकीय घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह पुलिस टीम पर तमंचा ताने बैठा था।        

हत्या के बाद आरोपी हो गया था फरार   
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश पांडे ने आज बताया कि आरोपी को बिना किसी जनहानि के काबू में लेने के लिए पुलिस ने बेहद संयम और रणनीति से काम लिया। प्रारंभिक तौर पर आरोपी की मानसिक स्थिति अस्थिर प्रतीत हो रही थी, इसलिए पूरी कार्रवाई सावधानीपूर्वक अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को अंजाम दी गई वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया था। 

हत्या के बाद वीडियो किया वायरल 
फरारी के दौरान उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी ली और कुछ पुलिस अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पत्नी घर छोड़कर मृतक के साथ रहने लगी थी। पुलिस इसी रंजिश को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static