शादी के कुछ ही घंटों बाद नई-नवेली दुल्हन ने कर दिया कांड! थाने पहुंचा दूल्हा....सकते में परिजन

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 12:45 PM (IST)

Chitrakoot News (वीरेंद्र शुक्ला): उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नई नवेली दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची तो कुछ ही घंटों बाद घर से गायब हो गई। वहीं, जब काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिली तो दूल्हे ने थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी।

PunjabKesari

दूल्हे ने आरोप लगाया कि दुल्हन अपने साथ जेवर और 30 हजार की नगदी लेकर घर से भाग गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari
जानें क्या है पूरा मामला?
मामला जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव का है। जहां के निवासी अशोक नाम के युवक की शादी मऊ तहसील के शिकरी गांव की रहने वाली निशा नाम की युवती से तय हुई थी। बीती 18 अप्रैल को शादी के दिन दूल्हा अशोक कुमार रीति रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन निशा के घर पहुंचा।

PunjabKesari

दुल्हन पक्ष ने अच्छे से बारात का स्वागत किया और फिर पूरे रीति रिवाज से साथ शादी संपन्न हुई। इसके अगले दिन बारात विदा होकर दुल्हन को लेकर वापस 3 बजे घर लौट आई। जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग आगे के नेगचार करने में जुट गए और तभी रात 8 बजे दुल्हन ने मौका पाकर लड़के पक्ष के लाखों के जेवरात और 30 हजार की नगदी लेकर पीछे के गेट से फरार हो गई।

PunjabKesari

वहीं, जब दूल्हे के परिजन नेगचार के लिए दुल्हन को कमरे लेने के लिए पहुंचे तो दुल्हन गायब थी। साथ ही जेवरात से भरे बक्से और नगदी भी गायब थी। जिसके बाद पीड़ित दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन की तलाश में जुट गए, लेकिन वह कही नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुल्हन के माता-पिता से पूछताछ की जा रही है।
PunjabKesari
'दुल्हन ने ऐसा क्यों किया....'
पीड़ित दूल्हे का कहना है कि उसकी दुल्हन ने क्यों ऐसा किया उसे नहीं पता। शादी के पहले उसकी बात होती थी, उसने कभी कुछ नहीं बताया। दूल्हे ने ये भी कहा कि कभी लड़की ने खुद उसे फोन नहीं किया था, जब भी वह फोन करता था, तो बात होती थी। बारात आने के बाद वह घर पर लगातार फोन पर किसी से बात कर रही थी और रात में मौका पाकर जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई है।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
वही, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि दूल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन के जेवरात और नगदी लेकर फरार होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आशंका है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हुई होगी। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया जाएगा ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static