कृषि विभाग के सचिव ने सहारनपुर में गौशालाओं का देखा प्रबंधन, कहा- 31 मार्च तक छुट्टा पशुओं से मुक्त होगा जिला

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 11:55 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के विशेष सचिव ऋषिरेन्द्र कुमार ने बुधवार को यहां नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने गौशाला में गौवंश को दिए जा रहे चारे आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक जिले को छुट्टा पशुओं से मुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए दो गोआश्रय स्थल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
PunjabKesari
उन्होंने गौशाला द्वारा संचालित गैस संयंत्र, गोबर से बनाए जा रहे जैविक खाद, गौमूत्र से तैयार किए जा रहे फिनायल, गौबर से बनाए जा रहे दिये आदि की प्रक्रिया भी देखी। उन्होंने माना कि इससे गौशालाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इस गौशाला में करीब 500 गौवंश रह रहे हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों की सराहना की। विशेष सचिव ने इसके बाद ब्लाक रामपुर मनिहारान के गांव नंदपुर और नवादा में भी गौशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नवादा की गौशाला में 120 गौवंश को रखने की क्षमता है। इस गौशाला का तेजी के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान उनके साथ सीडीओ विजय कुमार, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एसडीएम किनसुख श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static